फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चटक धूप ने बारिश की उम्मीदों पर फेरा पानी

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को धूप से बचने के लिए शरीर ढक कर निकला व्य​क्ति।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बृहस्पतिवार सुबह निकली चटक धूप ने बारिश की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बुधवार की बादलों की चादर के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शायद मौसम करवट लेगा और बारिश राहत देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ही धूप निकल आई। लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत के आसपास बना रहा। उमस और चिपचिपी गर्मी ने दिनभर सबको परेशान रखा। बाजारों, चौराहों, व सार्वजनिक स्थलों पर लोग छांव की तलाश करते नजर आए। वहीं बारिश न होने से किसानों की आस भी पूरी नहीं हो सकी।
गर्मी और उमस ने बाजार में बर्फ और शरबत की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। कपड़ा व्यापारियों ने बताया कि हल्के और सूती वस्त्रों की बिक्री में इजाफा हुआ है। टांडा के प्रमुख दुकानदार बताते हैं कि पिछले सप्ताह की तुलना में गर्मी से राहत देने वाले सामान की बिक्री में इस साल लगभग 30 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं बीते दो दिनों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कहीं ठंडी हवाएं तो कहीं चटक धूप

कटेहरी।क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने से मौसम राहत भरा बना रहा। दिनभर बादल आते-जाते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। किसानों की निगाहें अब भी मानसून की सक्रियता पर टिकी हैं। जलालपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहे और हवाओं चलने से मौसम ठंडा बना रहा। दिनभर मौसम सामान्य बना रहा। आलापुर क्षेत्र में तेज धूप से गर्मी का असर दिनभर महसूस किया गया। छिटपुट बादल जरूर दिखाई दिए लेकिन बारिश नहीं हुई। विद्युतनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोग गर्मी से परेशान रहे। भीटी क्षेत्र में दोपहर लगभग तीन बजे हल्की बारिश की बौछारें पड़ीं। कुछ मिनट की बारिश से कुछ देर राहत रही, लेकिन कुछ देर बाद उमस और बढ़ गई।राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में सुबह से ही धूप निकल आई। किछौछा में मौसम ठंडा जरूर रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें