जिले में कड़ाके की ठंड देखते हुए प्रशासन ने कक्षा आठ तक के विद्यालयों में 11 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पूर्व में कक्षा आठ तक के विद्यालयों में सात जनवरी तक अवकाश की घोषणा की थी।
आठ को रविवार का अवकाश होने के चलते नौ जनवरी से विद्यालय खुलने थे। मगर कड़ाके की ठंड देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में 11 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम ने बीएसए को भेजे पत्र में निर्देशित किया है कि अवकाश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।