फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो महीने बंद रहेगा इंदईपुर पुलिया का रास्ता

विज्ञापन
आलापुर क्षेत्र में इंदईपुर बाजार के निकट नहर पर पुलिया।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी-जहांगीरगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग पर इंदईपुर बाजार के पास नहर पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नई पुलिया (बॉक्स सेल कलवर्ट) और पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक यातायात डायवर्ट रहेगा। इस दौरान बसखारी से रामनगर और रामनगर से बसखारी आने-जाने वाले वाहनों को करीब चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

अकबरपुर से बसखारी, रामनगर, जहांगीरगंज और राजेसुल्तानपुर होते हुए आजमगढ़ जाने वाले इस प्रमुख मार्ग से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। इंदईपुर बाजार के पास नहर पर बनी पुलिया की चौड़ाई महज सात मीटर है। इससे यहां अक्सर जाम लगता है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड ने करीब 82 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। विभाग 15 अक्तूबर से निर्माण कार्य शुरू कराएगा।
कटोखर और आरोपुर होकर जाएंगे वाहन
निर्माण के दौरान बसखारी से रामनगर जाने वाले वाहन कटोखर और आरोपुर होकर गुजरेंगे। रामनगर से बसखारी आने वाले वाहनों को भी इसी वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। सामान्य मार्ग से दोनों स्थानों के बीच की दूरी करीब 10 किलोमीटर है, जो डायवर्जन के दौरान बढ़कर 14 किलोमीटर हो जाएगी। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और व्यापारियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। लोगों की सुविधा के लिए डायवर्जन स्थल और प्रमुख मोड़ों पर दिशा-सूचक बोर्ड व संकेतक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

क्या कहते हैं स्थानीय लोग
फोटो- 18 व 19
इंदईपुर निवासी अब्बास ने कहा कि कुछ दिनों तक रास्ता बदलने की परेशानी होगी, लेकिन पुलिया बनने के बाद आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। हथिनाराज निवासी राकेश त्रिपाठी ने कहा कि डायवर्जन से बाजार आने-जाने वालों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। निर्माण कार्य समय से पूरा होना चाहिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानी न उठानी पड़े।
निर्धारित किया गया वैकल्पिक मार्ग
डायवर्जन प्लान एसडीएम आलापुर को उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जा सकें। लोगों की असुविधा कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। - अश्वनी कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें