फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: इंदईपुर बाजार में आज से दो माह बंद रहेगा रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी-जहांगीरगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग पर इंदईपुर बाजार के पास नहर पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नए पुलिया (बॉक्स सेल कलवर्ट) और पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 24 अक्तूबर से 24 दिसंबर तक यातायात डायवर्ट रहेगा। ऐसे में बसखारी से रामनगर और रामनगर से बसखारी आने-जाने वाले लोगों को करीब चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए रूट डायवर्जन का प्रस्ताव तैयार किया है। इंदईपुर बाजार से गुजरी नहर पर बनी पुलिया मौजूदा समय में सात मीटर ही चौड़ी है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने करीब 82 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिलने के साथ टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए तैयारियां पूरी ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें