अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को जिले के सभी नौ विकास खंडों में हुए मतदान में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ तो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की निगाहें परिणाम पर टिक गईं। जैसे ही कोई परिणाम सामने आता तो जीतने वाले प्रत्याशी के खेमे में जहां खुशी की लहर दौड़ जाती, तो वहीं हार मिलने वाले खेमे में मायूसी छा जाती। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना का कार्य रात तक जारी रहा। देर शाम तक हालांकि ज्यादातर परिणाम ग्राम प्रधान पद के ही सामने आए।
रविवार को सुबह जब मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ, तो मतगणना स्थल पर प्रत्याशी व उनके समर्थक एकत्र हो गए। दोपहर बाद से परिणाम सामने आने का सिलसिला शुरू हो गया। ज्यादातर परिणाम ग्राम प्रधान पद के ही सामने आए। शाम तक ज्यादातर परिणाम ग्राम प्रधान के ही सामने आए। इस बीच जिन्हें जीत हासिल हो रही थी, उनके खेमे में खुशी की लहर जहां दौड़ गई, तो वहीं हारने वाले के खेमे में मायूसी छा गई।
भीटी विकास खंड में ग्राम पंचायत मुकंदीपुर से ग्राम प्रधान पद पर संयोगिता सिंह, रनीवा करमाजीत से शैलेंद्र यादव, तेरिया से लल्लन निषाद, सराय जंगल से श्यामकली, रुदऊपुर से देवनरायन यादव, चंदौका से संतोष दुबे, बाला पैकोली से प्रेमलता सिंह, खजुरी से सुषमा वर्मा, मिझौड़ा से महेंद्र कुमार माली, सझवा से खुशीराम ने विजयी रहे।
टांडा विकास खंड की ग्राम पंचायत बसंतपुर से ग्राम प्रधान पद पर अमित पांडेय, अमीनपुर से गुफरान बेग, ग्राम पंचायत महारिपुर से रीमा, नीवांवा से रंजना वर्मा, पैकोलिया से राजा सुल्तान ने जीत दर्ज की।
रामनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत गोहनारपुर से प्रधान पद पर सुधाकर प्रजापति, शाहपुर औरांव से रामसुख मौर्या, दाउदपुर तप्पा नेवारी से रिंकी, सरैया हरदो से भानुमती, बहलोलपुर से अरविंद कुमार, मंसूरगंज से सरिता, माडरमऊ से गजेंद्र प्रसाद, भोजपुर से इंद्रेश, बीमावल से श्याम जी ने जीत हासिल की।
बसखारी विकास खंड की ग्राम पंचायत जमऊपुर से ग्राम प्रधान पद पर आदित्य तिवारी, बढ़ियानी से विजयमणि यादव, जैनुद्दीनपुर से जगजीत मौर्या, ग्राम पंचायत दौलतपुर से संदीप यादव, टड़वा मिश्र से सुमन मिश्रा, जमऊपुर से आदित्य तिवारी, बनियानी से विजय माली, बसहिया से सितारा देवी, मसड़ा मोहनपुर से पूनम गुप्ता, तिलकारपुर से कंचन देवी, जैनुद्दीनपुर से जंजीत मौर्य, मेढ़ी सुलेमपुर से राम मिलन, फूलपुर से जय राम, मकोइया से नगमा खातून, कट्या गंजन से रामधनी, बीबीपुर से दुर्ग विजय, बढ़ियानी कला से राजमणि ने बाजी मारी।
जहांगीरगंज विकास खंड में ग्राम पंचायत वीरखेत से ग्राम प्रधान पद पर रणविजय यादव, कोटिया अशरफपुर से शकुंतला देवी, जल्लापुर से मंजुला यादव, कल्याणपुर से शैलेंद्र कनौजिया विजयी हुए।
जलालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत अशरफपुर मजगवां से ग्राम प्रधान पद पर निर्मला देवी, अंदलपुर से सुरेश चौहान, करमैनी से बिजेंद्र, कबूलपुर से इंद्रमणि ने जीत दर्ज की।
कटेहरी विकास खंड की ग्राम पंचायत सुरजूपुर से ग्राम प्रधान पद पर संतोष कुमार सिंह, चककोडार से मोहम्मद रईस, डोमनेपुर से प्रेमकुमार, अन्नावां से अंजू, पियारेपुर से कुतुबुद्दीन, हैदराबाद से तबेसकुमार, डोमनेपुर से प्रेम प्रकाश को जीत हासिल हुई।