फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदार को सौंपनी होगी पंचायत की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों को अपना वोट देने वाले मतदाता भी इस बार पूरी तरह जागरूक नजर आ रहे हैं। प्रत्याशियों की जीत हार सुनिश्चित करने को लेकर चुनावी चर्चा का दौर भी अब तेज हो गया है। सर्वाधिक चर्चा ग्राम प्रधान पद को लेकर हो रही है। कोई तेज तर्रार पंचायत प्रतिनिधि चुने जाने पर जोर दे रहा, तो कोई अनुभवी व जिम्मेदार प्रतिनिधि को मौका देने की बात कर रहा। सभी इस बात पर एकमत नजर आते दिख रहे हैं कि चौमुखी विकास को किसी जिम्मेदार को ही ग्राम पंचायत की कमान सौंपनी होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला टीम टांडा विकास खंड के सेवागंज बाजार स्थित दीनानाथ गोस्वामी के घर के निकट से गुजरी। इस दौरान चल रही चुनावी चर्चा में लालजी व रवि ने कहा कि भैया वोटवा वही का देबै, जउन गांव का विकास करी। अक्सर देखा जात है कि वोट लेवे खातिर अइहैं और कहिएं कि भैवा वोट हमहीं का दिहा, गांव का बढ़ चढ़कर विकास कराइब। लेकिन जीत दर्ज करे के बाद, गायब हो जात हैं। बखेड़ूराम गोस्वामी व दीनानाथ गोस्वामी ने एक सुर में कहा कि अनुभव वाले प्रतिनिधि के हाथ में गांव की सरकार की बागडोर देनी चाहिए।
ग्राम पंचायत करमपुर बरसावां
तेजी से होगा गांव का विकास
यशोदा गोस्वामी ने कहा कि देश का विकास गांव की पगडंडियों से होकर गुजरता है। ऐसे में यदि गांव पूर्ण रूप से विकसित होगा, तो देश का विकास भी तेजी से होगा। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित व आत्मनिर्भर होना जरूरी है। महिलाओं के उत्थान के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

दूर कराएंगे समस्याएं
शारदा यादव ने कहा कि गांव की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराएंगे। प्रकाश, पेयजल, आवागमन व जलभराव जैसी समस्या को दूर कर गांव में एक खुशहाल माहौल तैयार करने के लिए लगातार ठोस कदम उठाएंगे। इसके लिए सभी का सहयोग भी लेते रहेंगे।
ग्राम पंचायत महुवारी
आगे बढ़ेगा विकास का कारवां
राजितराम ने कहा कि उन्होंने पूर्व में प्रधान के पद पर रहते हुए गांव का व्यापक विकास कार्य कराया था। सभी को साथ लेकर चले थे। यदि जीत हासिल होती है, तो पूर्व में कराए गए विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
दूर होगा जलभराव संकट
बाबूराम ने कहा कि गांव में पेयजल व जलभराव की बड़ी समस्या है। इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर कराएंगे। खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के साथ ही नए हैंडपंप की स्थापना करा क्षतिग्रस्त नालियों को भी दुरुस्त कराएंगे।
ग्राम पंचायत तुलसीपुर
होगी आदर्श गांव की स्थापना
अर्चना ने कहा कि मेरा सपना एक आदर्श गांव की स्थापना करना है। ऐसा तभी होगा, जब गांव का पूरा विकास होगा। गांव में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए मूलभूत समस्याओं को दूर कराने के साथ ही पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ भी दिलाना प्राथमिकता में रहेगा।
महिला उत्थान को पूरा प्रयास
शारदा वर्मा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन से अधिक से अधिक महिलाओं को जोडने का कार्य करेंगे। ऐसा होने पर ही महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
ग्राम पंचायत मदारपुर
बिना भेदभाव होगा विकास
शाह आलम ने कहा कि यदि मुझे जीत हासिल होती है, तो बगैर किसी भदेभाव व निष्पक्ष ढंग से गांव का विकास कराएंगे। साथ ही पात्रों को पेंशन, आवास का प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाएंगे।
दूर होगा आवागमन संकट
विवेकानंद मौर्य ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को अधिक से अधिक काम मिल सके, इसके लिए गांव में विकास कार्य मनरेगा योजना के तहत ही कराएंगे। आवागमन समस्या को दूर करने के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण के साथ ही सीसी रोड बनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें