फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ई केवाईसी के नाम पर कोटेदार कर रहे वसूली

Sat, 11 Jan 2025 01:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। राशनकार्डों का सत्यापन करने के लिए सभी सदस्यों की ई केवाईसी की जिम्मेदारी कोटेदारों को सौंपी गई है। यह काम बिना किसी शुल्क के किया जाना है, लेकिन कोटेदार ई केवाईसी करने के लिए प्रति यूनिट पर 20 से 50 रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

जून 2024 के पहले सप्ताह से ही कोटेदारों की ओर से ई केवाईसी की जा रही है। राशनकार्ड की ई केवाईसी से सरकार को सुचारु रूप से खाद्यान्न वितरण करने और पात्र व्यक्तियों की पहचान होगी। तमाम अपात्र लोग भी राशनकार्ड खाद्यान्न योजना का लाभ उठा रहे हैं। ई केवाईसी के बाद उनका नाम काटा जा सकेगा। साथ ही सरकार के पास राशन कार्ड धारक के परिवार की संख्या का सही विवरण उपलब्ध होगा। कोटेदारों को ई पॉस मशीनों से लाभार्थियों का अंगूठा लगाकर ई केवाईसी करना है। शुल्क लेने पर कोटेदारों और लाभार्थियों के बीच आए दिन कहासुनी हो रही है। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से शुल्क लेने का कोई आदेश नहीं है। इसके बाद भी कोटेदार वसूली कर रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक टांडा सर्वेश शर्मा ने बताया कि जो कोटेदार ई केवाईसी के नाम पर रुपये मांग रहे हैं, जांच कराकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें