फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तूफान के साथ हुई बारिश ने गुल की बिजली

Mon, 16 Oct 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय समेत कई ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार शाम आंधी के साथ तेज बारिश हुई। हालांकि यह दौर बहुत देर नहीं रहा लेकिन इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। देर शाम सवा आठ बजे करीब अचानक पहले तेज हवा चलना शुरू हुई। इसके बाद उसने तेज आंधी का रूप ले लिया जगह-जगह पेड़ गिर गए। कई जगह टिन शेड और छप्परों आदि को भी नुकसान पहुंचा। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इन सबका सबसे ज्यादा प्रतिकूल असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। अकबरपुर नगर के अलावा जलालपुर, टांडा, भीटी, आलापुर, कटेहरी आदि के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें