The quality of the medical college was proved in the blood test.
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज खून जांच की गुणवत्ता में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर सभी मानकों पर खरा उतरा है। मेडिकल काॅलेज के ब्लड बैंक में हीमोग्लोबीन, एचसीवी, एचआईवी, सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, लिक्विड प्रोफाइल, विटामिन डी, आरए, सीआरपी, एनटीसीसीपी, थाॅयरायड व एचबी एवन सी समेत अन्य जांच की जाती है। इसकी गुणवत्ता को परखने वाली राष्ट्रीय संस्था हर छह महीने पर देश के अलग-अलग लैब में ब्लड बैंक से सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच करती है। अक्तूबर में नेशनल एक्रेडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलीब्रेशन लैबोरेटरीज ने मेडिकलइ कॉलेज के ब्लड बैंक से जांच कर सैंपल लिए थे। इसके बाद अब संस्था की ओर से रिपोर्ट जारी की गई है। जांच में मेडिकल कॉलेज मे यह सभी चीजें बेहतर मिली थी। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।