फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पहले दिन दूर हुईं 26 परीक्षार्थियों की समस्या

Wed, 21 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकपत्र व प्रमाणपत्र की त्रुटियां दूर करने को लेकर लगा विशेष शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों की अंकपत्र व प्रमाणपत्र से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए बुधवार से अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शिविर लगा। टीम ने पहले दिन 26 परीक्षार्थियों की समस्याओं का निस्तारण किया।
मालूम हो कि बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देशित किया था कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र में जो त्रुटियां हैं उन्हें शिविर के माध्यम से दूर किया जाए। 21 जून से 24 जून तक प्रमाणपत्रों में हुई त्रुुटियों को दूर किए जाने के क्रम में बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में शिविर लगा।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी राणाप्रताप सिंह की अध्यक्षता में हाईस्कूल के लिए कनिष्ठ सहायक अभिषेक यादव व इंटरमीडिएट के लिए प्रशासनिक सहायक प्रमोद यादव ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुना। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र यादव ने बताया कि हाईस्कूल के 262 आवेदन हुए इसमें 13 का संशोधन हुआ जबकि इंटरमीडिएट के 126 आवेदन हुए। इसमें भी 13 का संशोध हुआ। बताया कि जिनके अंकपत्र व प्रमाणपत्र में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता समेत कई अन्य प्रकार की त्रुटियां हैं उन्हें शिविर के माध्यम से दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर डीआईओएस अवधकिशोर सिंह ने संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देशित कि सभी पत्रावलियां लेकर शिविर में पहुंचे जिससे त्रुटियों को दूर किया जा सके। यदि ऐसा नहीं किया गया तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें