फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव से बढ़ा जिले का गौरव

Fri, 30 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर महोत्सव में शुक्रवार देर शाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान ने की। दूसरे दिन भी अपराह्न बाद से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समाचार भेजे जाने तक पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा को अंबेडकरनगर रत्न, सामाजिक कार्यकर्ता फुरकान अहमद, रेडियो जाकी रौनक बउवा को अंबेडकरनगर गौरव, प्रसिद्ध सिने कलाकार रवि किशन को भोजपुरी सुल्तान के साथ ही अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा को भी सम्मानित किए जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिनी अंबेडकरनगर महोत्सव की भव्य शुरूआत गुरुवार सुबह राज्यपाल रामनाइक ने की थी। इसके बाद शाम पांच बजे से आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। जनपद निवासिनी प्रसिद्ध लोक गायिका प्रतिमा यादव व उनकी टीम के अलावा जिले के कलाकारों को उनकी प्रतिभा निखारने का मौका मिला।

देर रात तक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे, जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया। प्रभात यादव, मनोज पटेल, अजीत सिंह, अहमद मेंहदी, सुधाकर गुप्ता, विशु सोनी, विकास लखनामनी व गोविंद अग्रवाल आदि के संयोजन में चले पहले दिन के कार्यक्रम का समापन देर रात कवि सम्मेलन से हुआ। इसमें प्रदेश के कई जनपदों से आए कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें