फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कमरे में फंदे से लटकता मिला सिपाही का शव

विज्ञापन
 संदीप कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संदीप कुमार (30) का शव शुक्रवार सुबह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास किराये के मकान में खिड़की से बंधे फंदे से लटकता मिला। ड्यूटी पर न पहुंचने पर साथी सिपाहियों ने घर जाकर देखा तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस अधिकारी पारिवारिक कलह में आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि परिवार की तरफ से कोई पक्ष सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

मऊ जिले के थाना कोपागंज के नौसेमवर के रामप्यारे के पुत्र सिपाही संदीप कुमार का पुलिस विभाग में वर्ष 2018 में चयन हुआ था और उनकी पहली पोस्टिंग अंबेडकरनगर में हुई थी। वर्तमान में सिपाही पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को ही अपने घर से वापस लौटे थे। वह दो दिन की छुट्टी लेकर आठ सितंबर को अपने घर गए थे और शनिवार को सुबह चार से पांच बजे पुलिस लाइन जाना था। मेस की चाबी भी संदीप के ही पास रहती थी।
संदीप के न आने पर मेस के अन्य कर्मचारियों ने फोन करना शुरू किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर कुछ कर्मचारी इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट स्थित उनके किराये के आवास पर पहुंचे। यहां पर कमरा अंदर से बंद था। इस पर पड़ोसी की मदद से खिड़की खोल कर देखा गया तो उनका शव ग्रिल में बंधे फंदे से लटकता मिला। इसके बाद अकबरपुर पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह, इंस्पेक्टर अकबरपुर संतोष कुमार सिंह पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पड़ताल की। मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। दोपहर करीब 12 बजे परिजनों के पहुंचने के बाद शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया, जहां तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की आशंका है। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें