फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कब्र से शव निकलवाने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवण क्षेत्र। अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव में 14 जुलाई को हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में अब शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। सक्षम अधिकारी के आदेश मिलते ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

महिला सीता देवी (52) का 14 जुलाई की सुबह शव संदिग्ध हालात में मिला था। अगले दिन 15 जुलाई को मृतका के बड़े पुत्र आकाश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता राम शुभावन पर अन्य महिला से अवैध संबंध होने के चलते हत्या का आरोप लगाया और शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। शुक्रवार तक शव को कब्र से निकलवाने की अनुमति नहीं मिल सकी।
आदेश जारी होते ही राजस्व व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल उच्चाधिकारियों के आदेश की प्रतीक्षा है। आदेश मिलते ही शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें