फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: केस दर्ज करने में पुलिस ने कर दिया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग लूटने के प्रयास, फायरिंग करने व कट्टे की बट से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में ही खेल कर दिया। पुलिस ने इस घटना में अज्ञात के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले में केस दर्ज किया है। इस पूरे घटनाक्रम में पैसा लूटने का जिक्र ही नहीं है।
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लग सकी। भारत फाइनेंस इन्कुल्जन लि. कंपनी बसखारी ब्रांच में कार्यरत प्रदीप सिंह मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे जहांगीरगंज से वसूली कर गनपतपुर होते हुए सुतहरपारा जा रहा था। वह नहर पर पहुंचा था कि बाइक सवार मास्क पहने दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। हवाई फायर करते हुए वसूली के रुपयों वाला बैग लूटने का प्रयास किया।
असफल होने पर कट्टे की बट से प्रदीप के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। घायल कर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कर्मचारी की तहरीर पर केस तो दर्ज किया लेकिन इस पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी में लूट के प्रयास का कहीं कोई जिक्र ही नहीं किया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें