फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू के माझा क्षेत्रों में कटान का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार होती कमी के बीच बुधवार को चेतावनी बिंदु से 113 सेमी. नीचे पहुंच गया। इसके चलते तहसील क्षेत्र टांडा व आलापुर के माझा क्षेत्रों में कटान की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सरयू नदी के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। एक दिन पहले मंगलवार को जहां जलस्तर चेतावनी बिंदु से 95 सेमी. नीचे था तो वहीं बुधवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु से 113 सेमी. नीचे पहुंच गया। जलस्तर में तेजी से हो रही कमी से प्रशासन ने राहत की सांस ली तो वहीं कटान की बढ़ती आशंका ने माझा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
इस बीच जलस्तर में कमी होने से तहसील क्षेत्र आलापुर के माझा क्षेत्र माझा कम्जरिया, कम्हरिया, अराजी देवारा, इटौरा, बिड़हड़घाट, ढोलीपुर समेत एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में कटान की संभावना बढ़ गई। इस बीच माझा कम्हरिया के लालजी व राजितराम तथा अराजी देवारा के सुमन व गंगाराम ने कहा कि जलस्तर में कमी होने पर संबंधित क्षेत्र में कटान की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए जिम्मेदारों को समय रहते जरूरी कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग संजीव कुमार ने बताया कि जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। कटान वाले क्षेत्र पर लगातार पैनी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें