फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कथित डाॅक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज के माडरमऊ रोड पर अमन हॉस्पिटल में सिजेरियन के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी कथित चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के महरामपुर गांव निवासी नीतू यादव की जहांगीरगंज के माडरमऊ रोड पर अमन हॉस्पिटल में सिजेरियन के दौरान हालत बिगड़ गई थी। हालत में सुधार न होता देखकर चिकित्सक ने अपने दूसरे अस्पताल अतरौलिया के कनैला बाजार में रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने से उसे आजमगढ़ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान सोमवार की रात में उनकी मृत्यु हो गई थी।
परिजनों ने मृतका का शव लेकर अमन हॉस्पिटल के सामने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। पुलिस ने संचालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कथित चिकित्सक जेपी यादव को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक से जांच कर आख्या रिपोर्ट मांगी है। अधीक्षक डॉ. उदयचंद यादव ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। शाम तक जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें