सिद्धार्थनगर में सम्मानित किए गए जिले के खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
अंबेडकरनगर। सिद्धार्थनगर जिले में आयोजित 21वीं उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय ताइक्वांडो आईटीएफ प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। तीन गोल्ड, नौ सिल्वर व नौ ब्रॉज के साथ जिले को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के यहां पहुंचे खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करे हुए सम्मानित किया गया।
प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक और इंटरनेशनल खिलाड़ी रविंद्र राजभर ने बताया कि 18 से 20 अक्तूबर के बीच इस प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धार्थनगर जिले में हुआ। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा की भी चमक खूब बिखेरी। बताया कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रयासों का नतीजा रहा कि तीन गोल्ड, नौ सिल्वर व नौ ब्रॉज मेडल के साथ जिले को तीसरा स्थान मिला। पहले नंबर पर गोरखपुर जबकि दूसरे पर सिद्धार्थनगर रहा।
बताया कि रिबा फारूकी, अरनव सिंह व माही राजभर ने गोल्ड मेडल जीता। श्रद्धा वर्मा, सक्षम मौर्य, अधीक्षा सिंह, ईशान अली, उन्नति श्रीवास्तव, अर्शिफा खान, आनंद सिंह, शगुन रानी व मानसी राजभर को सिल्वर जबकि अभिषेक भारद्वाज, मोहम्मद इब्राहिम, अंश सोनकर, नईमा बानो, अवनीश कनौजिया, काव्य पटेल, श्रव्या यादव, काव्य श्रीवास्तव व समृद्धि पांडेय को ब्रॉज मेडल हासिल हुआ। कोच संध्या राजभर ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। कहा कि इसी उर्जा के साथ आगे भी खेलों में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन करते रहना होगा।