फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों ने गेट मीटिंग कर उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पांच माह से वेतन का भुगतान न होने, वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन न मिलने व 2018 से मृतक आश्रितों को नौकरी न मिलने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जल निगम के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर आवाज बुलंद की। कहा गया कि जलनिगम कर्मचारी विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर जब भी धरना-प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर जल निगम संघर्ष समिति के तत्वावधान में जल निगम कर्मचारी गेट मीटिंग कर हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। सोमवार को भी कर्मचारियों ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष वकार हुसैन ने कहा कि जल निगम कर्मचारियों को बीते पांच माह से वेतन नहीं मिल सका है। इसके लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है। अब तक भुगतान नहीं हो सका है।
अमन यादव, अनूप यादव, शतींद्रनाथ द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद यादव, आलोकचंद्र चौबे, राकेश पांडेय ने कहा कि वर्ष 2016 में जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए थे, उन्हें अब तक पेंशन नहीं मिल सकी है। इसके लिए वे लगातार जिम्मेदारों के कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। ऐसे में उन्हें विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। वर्ष 2018 के बाद से अब तक मृतक आश्रितों को नौकरी भी नहीं मिल सकी है। वे इसके लिए लगातार इधर-उधर की दौड़भाग कर रहे, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें