फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सर्दी-जुकाम, खांसी का बढ़ सकता है प्रकोप, रहें सावधान

Tue, 28 Oct 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ा दिए हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. विवेक पांडेय का कहना है कि इस समय सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी, वायरल बुखार, फ्लू और एलर्जी के मामले बढ़ सकते हैं। सबसे अधिक खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है, जिनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता तुलनात्मक रूप से कमजोर होती है। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले हल्का गर्म कपड़ा पहनाएं। बाहर का खाना और खुले में रखी चीजें खाने से बचें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें, खांसते-छींकते समय मुंह ढकें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएस यादव ने बताया कि बरसात और ठंड के संयोग में वायरल संक्रमण सबसे तेजी से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें