फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आयुष चिकित्सकों को नोटिस से भड़का संगठन

Wed, 28 Jan 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बुधवार को शहर के एक होटल में आयुष चिकित्सकों की बैठक में बोलते संगठन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वायस ऑफ आयुर्वेद संगठन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की ओर से आयुष चिकित्सकों को दी गई नोटिस को लेकर कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन

बुधवार अकबरपुर के एक होटल में आयुष चिकित्सकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार राय ने कहा कि सीएमओ अंबेडकरनगर आयुष चिकित्सकों को अपने कार्यालय में पंजीकरण कराने व दबाव बना रहे हैं, यह पूरी तरीके से गलत है। वहीं बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारी सीएमओ कार्यालय गए, जहां पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल से मुलाकात की। सीएमओ के जवाब पर असंतुष्ट नजर आए। बात न बनने के बाद देर शाम डीएम से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। इस दौरान डॉ. एसएन यादव, डॉ. कमर जावेद, डॉ. गिरीश सोनी, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. पवन मौर्या व डॉ. एपी चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें