श्रवणक्षेत्र। मातृ-पितृ भक्ति के लिए प्रसिद्ध श्रवण धाम के संगम तट पर संध्या आरती में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना की। संध्या आरती का आयोजन पंडित सुनील की ओर से कराया गया। आरती के दौरान संगम तट पर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर पूजा की और श्रवण धाम की परंपराओं के अनुसार आरती संपन्न हुई। इस दौरान अच्छे लाल यादव, रामचंद्र यादव, अरुण सिंह, गणेश मौर्य, महेंद्र गौड़, लालजी गोस्वामी व अन्य उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने श्रवण धाम की धार्मिक परंपरा में सहभागिता की और आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया।