टांडा (अंबेडकरनगर)। 13 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को टांडा पुलिस ने जेल भेज दिया। बीते दिन किशोरी ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने शुक्रवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता सतीश कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। वह किसी तरह बचकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। काेतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। (संवाद)