फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित प्रमुखों ने संभाली ब्लॉक की कमान

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ लेतीं प्रमुख देविका वर्मा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के नव निर्वाचित 9 ब्लॉक प्रमुखों ने मंगलवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर समारोहपूर्वक शपथ ली। प्रशासन की ओर से नामित नोडल अधिकारियों ने नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। साथ ही बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की और सहयोग का आह्वान किया। कहा कि क्षेत्र के विकास में बीडीसी सदस्य सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनकी भूमिका काफी अहम है। ऐसे में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में पूरा सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक में एसडीएम मोईनुल इस्लाम ने नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख देविका वर्मा को शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख देविका ने सभी का आभार जताया। कहा कि सभी लोगों ने उन पर जो उम्मीद जताई है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। ब्लॉक प्रमुख ने बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख देविका के नेतृत्व में अकबरपुर ब्लॉक में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई। कहा कि सिर्फ समाजवादी पार्टी ही पंचायत प्रतिनिधियों का समुचित सम्मान करती है। इस मौके पर डीडीओ वीरेंद्र सिंह, सपा नेता आनंद वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सूरज अहलादे आदि मौजूद रहे।
जहांगीरगंज विकास खंड के ड्वाकरा हाल में प्रमुख विनीता कनौजिया को एसडीएम भरतलाल सरोज ने शपथ दिलाई। यहां विनीता ने भरोसा दिलाया कि आम जनमानस को योजनाओं का लाभ दिलाने में वे पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व आम नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी अपील पर जिस एकजुटता का परिचय सभी ने दिया, उसका ध्यान सदैव रखा जाएगा। इस मौके पर बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, कृष्ण भगवान मिश्र, महेंद्र प्रताप यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष रविंद्र यादव, जिपंस श्रीकांत कनौजिया, श्याममोहन सिंह आदि मौजूद रहे। शपथ के बाद प्रमुख ने क्षेत्र पंचायतों के साथ बैठक की। इसमें पूर्व के एजेंडों पर विचार तथा मनरेगा राज्य वित्त व 15वां वित्त सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

टांडा में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा को एसडीएम अभिषेक पाठक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कटेहरी विधायक लालजी वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख व सभी सदस्यों को क्षेत्र के विकास में सहयोग का आह्वान किया। विधायक संजू देवी व एमएलसी हीरालाल यादव ने ब्लॉक प्रमुख व सदस्यों को बधाई दी। कहा कि विकास को गति प्रदान करने में सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ सविता सिंह, पूर्व जिला पंचायत शोभावती वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लव कुश वर्मा, आशा देवी, गंगा राम कनौजिया, रामसूरत मौर्य व सियाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
कटेहरी में ब्लॉक प्रमुख अनिल उर्फ मौसम वर्मा को एसडीएम सदर मुईनुल इस्लाम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख मौसम ने कहा कि यह जीत संपूर्ण कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की जीत है। मैं जन-जन की सेवा को प्राथमिकता दूंगा। पूर्व प्रमुख अजय सिंह सिपाही ने कहा कि इस चुनाव में भी जनता न जो सहयोग दिया है, वह अविस्मरणीय है। सभी के सुख दुख में आगे भी भागीदारी होती रहेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, कटेहरी बीडीओ अनुपम सिंह, भाजपा नेता ज्ञानेंद्र उर्फ छोटे पांडेय आदि मौजूद रहे।
बसखारी में नोडल अधिकारी अतिरिक्त एसडीएम रामनारायन ने ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण का कोरम ब्लॉक प्रमुख ने पूरा कराया। इससे पहले मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व विधायक टांडा संजू देवी ने कार्यक्रम शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर की। इस मौके पर बीडीओ राजमंगल चौधरी, एडीओ अरुण चतुर्वेदी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मक्की, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय वर्मा उर्फ माथुर, थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय आदि मौजूद रहे।
जलालपुर ब्लॉक में प्रमुख त्रिभुवननाथ को एसडीए म अभय कुमार पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राकेश पांडेय ने कहा कि जलालपुर की जनता ने एक बार फिर से गांव जमीन से जुड़े व्यक्ति को कुर्सी प्रदान की है। जनता की इस उदारता का पूरा सम्मान आगे भी तय होगा। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मैं जन-जन का सम्मान व चौतरफा विकास सुनिश्चित करूंगा।
भियांव विकास खंड कार्यालय बंदीपुर स्थित ड्वाकरा हाल में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। अतिरिक्त एसडीएम संतोष ओझा ने नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने यहां भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने पाएगी। ब्लॉक प्रमुख ने आदर्श ब्लॉक की स्थापना सुनिश्चित करने की घोषणा की। इस मौके पर बीडीओ एके पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता विंध्याचल सिंह, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।
भीटी में ब्लॉक प्रमुख निर्मला सिंह को एसडीएम भूमिका यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ साधू वर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख शिव प्रसाद यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह व पूर्व विस प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से क्षेत्र में विकास का आह्वान किया। इस मौके पर बीडीओ अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
आलापुर में ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित प्रमुख विकास यादव को एसडीएम आलापुर धीरेंद्र श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने कहा कि विकास की जीत ने नया इतिहास रचा है। ब्लॉक में विकास के कार्य प्राथमिकता पर होंगे। ब्लॉक प्रमुख विकास यादव ने कहा कि बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन में समूचे ब्लॉक में विकास के कार्य बिना भेदभाव के कराए जाएंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व विधायक कुंवर अरुण, पूर्व प्रमुख हीरालाल व सपा नेता अश्वनी यादव आदि मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के दौरान ब्लॉक मुख्यालयों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी रहें।

अंबेडकरनगर के भीटी ब्लॉक प्रमुख निर्मला सिंह का शपथ दिलातीं एसडीएम भूमिका यादव।- फोटो : AMBEDKAR NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें