फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में इसी सप्ताह शुरू होगी नई डायलिसिस यूनिट

विज्ञापन
जिला अस्पताल में नई डायलिसिस यूनिट के संचालन की अंतिम चरण में चल रही तैयारियां।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में नई डायलिसिस यूनिट का संचालन इसी सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। इसकी स्थापना अस्पताल परिसर की नई बिल्डिंग में की गई है। इसका लगभग काम पूरा हो चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बचा कार्य इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। यूनिट तैयार होने के बाद 40 बेड पर मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

अब तक जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में कुल 18 बेड हैं। इनमें 15 बेड सामान्य मरीजों के लिए, दो हेपेटाइटिस सी और एक हेपेटाइटिस बी मरीज के लिए आरक्षित थे। नई यूनिट शुरू होने के बाद 22 बेड और जुड़ जाएंगे। इससे कुल क्षमता 40 बेड हो जाएगी। नई व्यवस्था में 31 बेड सामान्य मरीजों के लिए, पांच हेपेटाइटिस सी, तीन हेपेटाइटिस बी और एक बेड एचआईवी संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित रहेंगे। नई यूनिट को चालू करने के लिए कर्मचारियों की टीम लगातार काम कर रही है। सुबह से देर रात तक मशीनों की स्थापना, बेड व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। विभागीय स्तर पर निगरानी भी रखी जा रही है, ताकि समय से काम पूरा हो सके।



मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

डायलिसिस यूनिट का संचालन पीपीपी मॉडल पर किया जा रहा है। जिला अस्पताल की मौजूदा यूनिट में रोजाना 50 से अधिक मरीज डायलिसिस के लिए पहुंचते हैं। सीमित बेड होने के कारण कई मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। बेड बढ़ने से अब अधिक मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। इससे भीड़ कम होगी और इलाज की प्रक्रिया भी तेज होगी।
विज्ञापन

इसी सप्ताह से संचालन की तैयारी

डायलिसिस यूनिट का संचालन जल्द किया जाएगा। कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है एक सप्ताह के भीतर नई डायलिसिस यूनिट सुचारू रूप से काम करना शुरू कर देगी। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


- डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें