फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उर्दू की मिठास से सराबोर रहा नदिया पार उर्स का मुशायरा

Wed, 07 May 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
. मुशायरे के दौरान शेर सुनाते शायर।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सात पीरों रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह, जौहर डीह, शहजादपुर रोड स्थित 19वें नदिया पार उर्स मेले के तहत आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में गंगा-जमुनी तहजीब और उर्दू अदब की रूहानी मिठास बिखरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मेराज अहमद शहजादपुरी ने की, संयोजन डॉ. मोहम्मद आजम और संचालन आसिम काकोरी ने किया।मुख्य अतिथि डॉ. नूर मोहम्मद ने कहा कि उर्दू भाषा ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई और यह हमारी साझा संस्कृति की पहचान है। शिक्षाविद् मोहम्मद असलम खान ने उर्दू को विश्व शांति की भाषा बताया। संयोजक डॉ. आजम ने कहा कि उर्दू को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास हर स्तर पर होना चाहिए।
अध्यक्ष मेराज अहमद ने उर्दू की लोकप्रियता को रेखांकित करते हुए कहा कि इसकी मिठास ही इसकी पहचान है। मुशायरे में शायरों ने एक से बढ़कर एक शेर सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर किया।
विज्ञापन

काविश रुदौली का शेर अब कहां आती है कमरे तक अजां की आवाज... खूब सराहा गया। अनवर अमान ने कहा नरम नरम लहजे में जब बात दुश्मन से की...। कवयित्री प्रतिभा यादव ने प्रेम और वफा की भावनाएं जगाईं। हास्य शायर हलचल टांडवी ने माहौल को हल्का-फुल्का बनाया। अबूजर नावेद, शहजादा कलीम, बिहारी लाल अंबर, सलमान घोसवी, रुबीना अयाज, शहाब नोमानी, नासिर जौनपुरी, अकमल पलारामपुरी और सलमान जफर ने भी शायरी से समां बांधा। अतिथियों का स्वागत गुलदस्ते भेंट कर किया गया। इस दाैरान निजामुल हक, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद आसिफ, कफील अख्तर, प्रिंस पाठक पार्षद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें