फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नगर पालिका ने 12 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की ओर से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर 12 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया और भारी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे व्यापक प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन

यह अभियान बस स्टॉप से पटेल नगर और टांडा मार्ग तक चलाया गया। इस दौरान दुकानों, ठेले और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में प्रतिबंधित पॉलिथिन और थर्माकोल सामग्री बड़ी मात्रा में जब्त की गई। पॉलिथिन प्रतिबंध के नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की गई। जागरूकता बढ़ाने के लिए कपड़े से बने थैलों का वितरण भी किया गया।
ईओ राजमणि वर्मा ने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे पर्यावरण, शहर की सफाई व्यवस्था और मवेशियों के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने एक स्वच्छ और सुंदर अकबरपुर के निर्माण के लिए हर नागरिक की भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने व्यापारियों, वेंडरों और नगरवासियों से प्रतिबंधित पॉलिथिन और थर्माकोल का उपयोग तत्काल प्रभाव से बंद करने की अपील की। उन्होंने बाजार जाते समय कपड़े या जूट का थैला अवश्य ले जाने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर 21 जून तक और उसके बाद भी निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लक्ष्येंद्र सिंह, आकाश गिरि, स्वच्छता प्रभारी जसवंत सिंह यादव, आशीष शुक्ला, सम्राट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें