फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साक्षी के परिजनों को विधायक ने बंधाया ढांढ़स

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में आलापुर तहसील क्षेत्र के सेहरामऊ निवासी साक्षी की निर्मम हत्या के बाद परिजनों को ढांढ़स बंधाने विधायक आलापुर त्रिभुवनदत्त गांव पहुंचे। उन्होंने साक्षी के पिता जनकराज के भाई बृजलाल से घटना को लेकर पूरी जानकारी हासिल की। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। घटना की निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं व बेटियों के साथ इस तरह का कृत्य अक्षम्य है। सरकार आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए, जिससे दूसरों के लिए वह नजीर बन सके।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि दलित समाज की बिटिया साक्षी पढ़ने लिखने वाली थी। वह अधिवक्ता बनकर परिवार का नाम रोशन करना चाहती थी। उसे असमय चले जाना पड़ा। परिवार को पहुंचे दुख में हम सब भी शामिल हैं। विधायक ने कहा कि परिवार के लोग आरोपी को फांसी की सजा चाहते हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दोषी को सजा दिलाकर परिवार की उम्मीदें पूरी की जाएं। इस मौके पर रविंद्र यादव, अजय गौतम एडवोकेट, कृष्ण कुमार पांडेय, रामचेत गौतम, पूर्व प्रधान शिवशंकर, रामसुंदर यादव, अनिल कुमार, शिवपूजन यादव, रिंकू पांडेय, संजय गौतम व अन्नू कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें