फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता युवक मुंबई में मिला

Thu, 12 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
Missing - फोटो : symbolic
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में पांच दिन पूर्व लापता हुआ टांडा का रहने वाला आशुतोष उर्फ आशु मुंबई में मिल गया है। वह किन हालात में मुंबई पहुंचा ये अभी नहीं पता चल सका मगर उसके मिलने से परिवारीजनों के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


टांडा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा निवासी आशुतोष उर्फ आशु (26) को सात जनवरी को उसका पड़ोसी व मित्र धीरेंद्र कुमार पाठक उर्फ पम्मी पुत्र शिवमूरत पाठक अपने साथियों के साथ किसी का इलाज कराने की बात कहकर लखनऊ ले गया था। सात जनवरी की देर रात ही धीरेंद्र व अन्य वापस आ गए मगर आशु नहीं आया। आशु के घरवालों ने धीरेंद्र से उसके बारे में पूछा तो उसने संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया।

इस पर आशु के घरवालों ने कोतवाली में शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। बाद में सीओ कमल यादव के निर्देश पर पुलिस ने धीरेंद्र व अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। इस बीच बुधवार देर रात्रि आशु ने अपने चचेरे भाई सुनील को मैसेज भेजकर मदद मांगी। मैसेज में लिखा कि वह मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन पर बहुत खराब हालत में है।
विज्ञापन


इस पर सुनील ने मुंबई में ही रहने वाले एक परिचित को स्टेशन पर भेजा, तो वहां आशु मिल गया। वह ट्रेन से अकबरपुर के लिए रवाना हो चुका है। कोतवाली प्रभारी वकील सिंह यादव का कहना है कि आशु के यहां आने पर पूछताछ की जाएगी। जिससे पता चलेगा कि उसका अपहरण हुआ या वह कोई अन्य वजह से मुंबई गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें