फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने स्कूल में शिक्षिका से छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बाइक सवार बदमाश परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका से शनिवार को चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भिटौरा उत्तर में गीता चौधरी बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। वे सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल पहुंचीं। वहां गेट खुलवा कर जैसे ही अंदर दाखिल होने लगीं, इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंच गए। एक बदमाश ने शिक्षिका के तमंचा सटा दिया, जबकि दूसरे बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
सूचना पर बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने आननफानन पुलिस बल के साथ संबंधित चौराहों पर नाकेबंदी की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। बाद में पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें