फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2015 10:33 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते मई माह में थाना अलीगंज क्षेत्र अन्तर्गत  ग्राम रायपुर में बालू के अवैध खनन में वर्चस्व की जंग में फायरिंग व आगजनी के प्रकरण में फायरिंग करने वाले आरोपी धनेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बीते 5 मई की रात में थाना अलीगंज क्षेत्र अन्तर्गत रायपुर गांव में टांडा कलवारी पुल के निकट सरयू नदी से अवैध बालू खनन करने में फायरिंग व आगजनी की वारदात दो पक्षों के बीच हुई थी। किसी पक्ष द्वारा मुकदमा न दर्ज कराए जाने पर निवर्तमान थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने थाना अलीगंज में विभिन्न धाराओं में दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।

इसकी विवेचना कोतवाली प्रभारी ओपी यादव को सौंपी गई थी। इसमें बीते दिनों को आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनका चालान कर चुकी है। सोमवार को मुख्य आरोपी धनेसर पुत्र महगी निवासी रायपुर थाना अलीगंज को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया,  जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें