बलरामपुर। नगर के डीएवी इंटर कॉलेज एवं सेंट जेवियर्स स्कूल में मंगलवार को सितार वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सितार व तबला वादन की जुगलबंदी ने छात्र-छात्राओं का मनमोह लिया। उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में सितार वादन कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को सेंट जेवियर्स स्कूल एवं डीएवी इंटर कॉलेज में हुआ। प्रख्यात सितार वादक पंडित शुभेंदु राव ने छात्र-छात्राओं को सितार वादन की बारीकियों से अवगत कराया। वहीं तबला वादक जहीन खान ने विद्यार्थियों को तबला वादन के बारे में जानकारी दी।