फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दीपावाली-छठ पर घर लौटने की राह मुश्किल

विज्ञापन
सोमवार को अकबरपुर स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावाली और छठ पूजा पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के सामने ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का संकट खड़ा हो गया है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई नियमित ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है, जबकि अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। दिल्ली, पंजाब, मुंबई, कोलकाता और जम्मू-कश्मीर समेत दूसरे शहरों में नौकरी और कारोबार करने वाले लोगों को घर वापसी के लिए आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही है। लोगों की उम्मीद तत्काल टिकट पर टिकी है, लेकिन त्योहार के दौरान उसमें भी मारामारी की आशंका है।
विज्ञापन

इस बार आठ नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। त्योहार नजदीक आने के साथ ही महानगरों में रहने वाले लोगों ने घर लौटने की तैयारी तेज कर दी है। इसके चलते ट्रेनों में आरक्षण की मांग बढ़ गई है। अकबरपुर से लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, देहरादून और पटना जाने वाले यात्रियों को भी कन्फर्म सीट मिलने में परेशानी हो रही है। सोमवार सुबह साबरमती, सियालदह और कैफियत एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति रही।
वहीं, कोटा-पटना, दून और मरुधर एक्सप्रेस में भी कन्फर्म टिकट हासिल करना आसान नहीं है। दीपावली के बाद छठ पूजा के लिए भी बड़ी संख्या में लोगों के घर लौटने की संभावना है। ऐसे में त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

आरक्षण काउंटर से मायूस लौट रहे यात्री
अकबरपुर निवासी परवेश सोमवार को पटना जाने के लिए आरक्षण काउंटर पर टिकट लेने पहुंचे। वहां उन्हें संबंधित ट्रेन में 50 से अधिक वेटिंग होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने वेटिंग टिकट लेना ही बेहतर समझा। वहीं, बसखारी निवासी अजमत जालंधर जाने के लिए टिकट लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दिवाली पर यात्रा करनी है, लेकिन ट्रेन में नो रूम होने के कारण टिकट नहीं मिल सका।

-
ट्रेन चार नवंबर की स्थिति आठ नवंबर की स्थिति 12 नवंबर की स्थिति
कैफियात एक्सप्रेस 12226 141 146 नो रूम
गंगा सतलज एक्सप्रेस 13308 80 66 82
साबरमती एक्सप्रेस 19165 203 206 126
साबरमती एक्सप्रेस 19166 नो रूम नो रूम नहीं आएगी
कोलकाता एक्सप्रेस 13152 156 119 109
दून एक्सप्रेस 13009 75 81 166
नहीं चलाई गई कोई स्पेशल ट्रेन
दिवाली के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर आते-जाते हैं। कई यात्री पहले से ही टिकट बुक करा लेते हैं, जिससे बाद में आरक्षण मिलने में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई है। -विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक
त्योहरी सीजन में रोडवेज ने शुरू की तैयारी
त्योहारी सीजन में यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए जहां ट्रेनों में सीट न होने के कारण लोगों को निराश होना पड़ रहा है। वहीं परिवहन निगम ने बसों को रूटों पर दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन निगम 25 अक्तूबर से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, आजमगढ़, मऊ, बस्ती और बलिया रूट पर अतिरिक्त बसें चलाएगा। बस डिपो इंचार्ज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार बसें बढ़ाई जाएंगी। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 92 बसें संचालन में रखी जाएंगी। इसकी अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी चालकों और परिचालकों को निर्देशित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें