फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीआरडी जवान को पीटने वाला दरोगा लाइन हाजिर

Sun, 11 May 2025 07:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। टोपी न लगाने पर पीआरडी जवान को थप्पड मारने वाले कटका थाने में तैनात रहे दरोगा को एसपी ने लाइन कर दिया है। दरोगा को पांच माह बाद सेवानिवृत्त भी होना है।
विज्ञापन

जैतपुर के अगरौली निवासी चंद्रिका प्रसाद पीआरडी जवान हैं और वह कटका थाने में ड्यूटी करते हैं। शुक्रवार को जवान रात्रि ड्यूटी में थाने पर गए थे, जहां से उन्हें मुंंडेहरा चौक पर भेजा गया था। इसी दौरान थाने पर एक मारपीट के मामले में घायलों को चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए सीएचसी भियांव सेमरा भेजा गया था। परीक्षण करवाने के बाद जवान थाने पर पहुंचा तो दरोगा अरविंद सिंह उसे अपने साथ गश्त पर ले गए। दरोगा ने चंद्रिका प्रसाद से टोपी लगाने के लिए कहा जिस पर जवाने ने टोपी भूलने की बात बताई थी। इसी बात से नाराज दरोगा उसके ऊपर थप्पड़ों की बौछार कर दी था। इस खबर को रविवार को अमर उजाला ने दरोगा ने पीआरडी जवान को मारा थप्पड़ शीर्षक से प्रकाशित की थी, जिसको संज्ञान में लेकर एसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। गौरतलब है कि दरोगा का आए दिन ऐसा रवैया आम हो चुका है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। किसी भी कीमत पर इस तरीके की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें