फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रभारी मंत्री करेंगे प्रशासनिक व राजनीतिक समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायती राज मंत्री और जिले के प्रभारी ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को अंबेडकरनगर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 10:30 बजे निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। इसके बाद श्रवण धाम में पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ करेंगे। दोपहर एक बजे केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 से 21 जून तक चलने वाले समेकित जनकल्याण व जन-जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों के जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। दोपहर 3:10 बजे ग्राम बहाऊद्दीनपुर करंट से मृत बालिका दिशा राजभर के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद 3:30 बजे निरीक्षण भवन में सुभासपा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें