जलालपुर में गाजे-बाजे के साथ विदा हुए गणपति बप्पा।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अगले बरस जल्दी आना गणपति बप्पा के जयघोष के साथ जलालपुर नगर में शनिवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
शोभायात्रा घसियारी टोला, यादव चौराहा, शहीद पार्क, बाबा पलटू साहब मंदिर होते हुए शिवाला पक्का घाट तक पहुंची। यात्रा में डीजे, गाजे-बाजे और भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालुओं ने जोश और उमंग के साथ नृत्य किया। शिवाला पक्का घाट पर भव्य आरती के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का तमसा नदी में विधिवत विसर्जन किया गया। ऋषिकेश सैनी, बंटी मिश्र, रंजीत सैनी, गुड्डन मिश्र समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भी पुष्पवर्षा कर गणपति बप्पा का स्वागत किया। यात्रा में पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, बेचन माैजूद रहे।