फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लंका दहन का मंचन देख रोमांचित हुए दर्शक

Thu, 09 Oct 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 कुड़वार के प्रज्ञा धाम में हवन करते श्रद्धालु
विज्ञापन
करौंदीकला। बांगरकला बाजार में चल रही रामलीला में बुधवार रात कलाकारों ने सीताहरण व लंका दहन का मंचन किया। वन में सोने का मृग देख माता सीता ने प्रभु राम से उसे पाने की जिद की। भगवान राम ने मृग का पीछा किया। प्रभु राम को मृग के रूप में मायावी राक्षस काफी दूर ले गया। उसके बाद प्रभु राम की आवाज में मदद की गुहार लगाई। यह सुन माता सीता ने लक्ष्मण को प्रभु राम की मदद के लिए भेजा। लक्ष्मण के जाते ही ब्राह्मण वेश में पहुंचे रावण ने भिक्षा के बहाने माता सीता का हरण कर लिया। हनुमान बने दिनेश सिंह ने अशोक वाटिका व लंका दहन प्रसंग में दर्शकों का मन मोह लिया। रावण के रूप चंद्रदेव मिश्र के कुशल अभिनय पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इस दौरान विजय उपाध्याय, अमित मिश्र, आशाराम वर्मा, विकास सिंह, अमर बहादुर, अभिषेक दूबे सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें