फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
लगातार हो बारिश के कारण अकबरपुर बस स्टॉप में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार को मौसम सुहाना हो गया। रात में रुक-रुककर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

अकबरपुर शहर के अलावा जलालपुर, टांडा समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश के बाद सुबह सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी जमा दिखाई दिया। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी, हालांकि दिन चढ़ने के साथ पानी निकल गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर कीचड़ होने से आवागमन में परेशानी हुई। लगातार बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले हैं। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से धान समेत अन्य फसलों को फायदा होने की उम्मीद है।
किसानों के अनुसार बारिश से फसलों को जरूरी पानी मिलने के साथ सिंचाई का खर्च भी कम होगा। हालांकि अधिक बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव और फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें