फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गांवों की सरकार को मिलेगी आधुनिक पाठशाला

Mon, 01 Sep 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा विकासखंड के पैकोलिया ग्राम पंचायत में बना पंचायत भवन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गांवों के समग्र विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल हुई है। टांडा विकासखंड की पैकोलिया ग्राम पंचायत में करीब सात लाख रुपये की लागत से पंचायत लर्निंग सेंटर की स्थापना होने जा रही है। यह केंद्र पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के लिए ज्ञान और कौशल का नया मंच बनेगा।
विज्ञापन

अक्सर यह देखा गया है कि योजनाओं की सही जानकारी न होने के कारण ग्रामीण जनता तक उनका लाभ पूरी तरह नहीं पहुंच पाता। यह सेंटर इस अंतर को पाटने का कार्य करेगा। यहां ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य और पंचायत सचिवों को आधुनिक प्रशासन, योजना प्रबंधन, और डिजिटल डाटा हैंडलिंग का प्रशिक्षण मिलेगा। सेंटर क इंटीग्रेटेड लर्निंग लैब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें खेती-किसानी, डिजिटल प्रशासन, रोजगार, और सामाजिक उद्यमिता से जुड़ी विशेषज्ञ ट्रेनिंग दी जाएगी। इस केंद्र का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगा। इसके ज़रिए पंचायतों को आत्मनिर्भर और नवाचार आधारित कार्य प्रणाली अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी। किसानों को स्मार्ट खेती के गुर सिखाए जाएंगे, वहीं युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में मार्गदर्शन मिलेगा।


राष्ट्रीय संस्थाओं का मिलेगा तकनीकी सहयोग
इस पहल में कई प्रतिष्ठित स्वयंसेवी और विकास संस्थाएं भी साझेदारी करेंगी, जिनका अनुभव पंचायतों की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करेगा। ग्रामीण विकास की सबसे बड़ी चुनौती पारदर्शिता और योजनाओं की निगरानी रही है। तकनीकी समझ की कमी के कारण कई योजनाएं अधूरी रह जाती हैं। यह लर्निंग सेंटर इन समस्याओं को जड़ से हल करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन


ऐसा होगा लर्निंग सेंटर का स्वरूप

प्रस्तावित पंचायत लर्निंग सेंटर का निर्माण सात लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें एक प्रशिक्षण कक्ष होगा, जहां प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कक्ष को इस तरह तैयार किया जाएगा कि विशेषज्ञ आसानी से प्रस्तुति और प्रशिक्षण दे सकें। दीवारों पर योजनाओं से जुड़ी जानकारी और विकास संबंधी पोस्टर लगाए जाएंगे।

विकास और दक्षता का बनेगा बड़ा मंच
पैकोलिया में पंचायत लर्निंग सेंटर की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। यह ग्रामीणों और प्रतिनिधियों के लिए विकास और दक्षता का बड़ा मंच बनेगा।
विज्ञापन

सर्वेश पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें