फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस के साथ पहुंची प्रेमिका ने रुकवा दी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। शादी करने जा रहे अवसानपुर निवासी दूल्हे के घर बरात रवाना होने से ठीक पहले प्रेमिका पुलिस टीम लेकर पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। अब किसी और से शादी करने की तैयारी है। दूल्हे को हिरासत में ले लिए जाने के चलते बरात नहीं जा सकी।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अवसानपुर गांव में रविवार शाम अवसानपुर निवासी कुंजबिहारी के घर बरात जाने की तैयारियां चल रही थीं। कुंजबिहारी दूल्हा बनने के लिए तैयार हो रहा था। घर पर गीत संगीत का माहौल जारी था। बरात रवाना होने के लिए तैयार हो रही थी। उल्लास के इस माहौल में अचानक एक युवती के साथ इब्राहिमपुर पुलिस की एंट्री हो गई। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। इसके चलते बरात ले जाने के लिए पहुंचे वाहनों को वापस भेज दिया गया।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि कुंज बिहारी ने उसे कुछ वर्ष पहले प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उससे करीब ढाई वर्ष से शारीरिक संबंध बना रहा है। अब चुपके से किसी और से शादी करने जा रहा था। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि केस दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें