फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध व कई अन्य मांगों को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने सोमवार को जिले के अलग-अलग बीआरसी कार्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इसमें संसाधनों के अभाव में ऑनलाइन व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए दबाव बनाने का विरोध जताया गया। शिक्षकों ने कहा कि यदि मनमानी न रोकी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जलालपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव की अगुवाई में छात्रों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की सूची ऑनलाइन भेजने, मनमाने तरीके से वेतन रोकने व शिक्षकों को अपनी व्यक्तिगत आईडी से सिम खरीदने के दबाव को अविलंब खत्म किए जाने की मांग की। कहा कि उपलब्ध कराए गए टैबलेट को सक्रिय करने के लिए सरकारी सिमकार्ड उपलब्ध कराया जाएं। शिक्षकों ने प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग की। बाद में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बीईओ विनय कुमार द्विवेदी को सौंपा। इस मौके पर शिक्षक रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, शेषराम वर्मा, विपिन कुमार, अंबेश व प्रत्यूष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
कटेहरी बीआरसी कार्यालय पर शिक्षक संघ अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी की अगुवाई में शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था की अनिवार्यता शिक्षकों के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है। पर्याप्त संसाधन न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर मंत्री कौशलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। टांडा, जहांगीरगंज, बसखारी, अकबरपुर, रामनगर सहित अन्य खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर भी परिषदीय शिक्षक जुटे। यहां भी शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। कहा कि उन पर अनावश्यक दबााव बनाया जा रहा है। यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें