श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने जा रही है। भाजपा विधायक धर्मराज निषाद के प्रस्ताव पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इंटरलॉकिंग, सीसी रोड और बरात घर निर्माण समेत 12 महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन कार्यों पर कुल 191.98 लाख रुपये की लागत आएगी। विभाग ने परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले कुछ ही दिनों में कार्य धरातल पर उतरेगा।
इन स्वीकृत परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का कायाकल्प होगा। गांवों तक सीसी रोड और इंटरलॉकिंग मार्ग बनने से आवागमन सुगम होगा, वहीं बारात घर जैसी सार्वजनिक सुविधाएं ग्रामीणों की सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करेंगी। वर्षों से जर्जर मार्गों की परेशानी झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। टांडा, भीटी और कटेहरी विकासखंड के गांवों तक बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा। शिक्षा और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच आसान होगी।
कार्य का नाम - लागत (लाख में)
बार एसोसिएशन भीटी में अधिवक्ता का दो अदद टिनशेड निर्माण कार्य - 9.27
सबना तिवारीपुर में कटारी महाराज के ट्यूबवेल दुर्गा प्रसाद सिंह के घर तक कार्य - 18.78
छीतनपट्टी में शाहपुर जाने वाली सड़क पर सरकारी ट्यूबवेल से टिकरी संपर्क मार्ग - 11.28
पीठापुर कदनापुर के देवरायपुर में एक अदद बारात कार्य का निर्माण कार्य - 13.24
लोढ़वा सिलावट में पिच रोड से जयजय डेयरी फार्म तक इंटरलॉकिंग कार्य - 21.05
रामपुर दुर्गापुर में रविंद्र सिंह के घर से संतराम के घर तक कार्य। - 14.27
मिट्ठू खाने के घर से राम नयन दलित के घर तक सीसी रोड - 21.16
उतरेथू संपर्क मार्ग से रामजी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य - 17.38
पीठापुर सरैया पिच मार्ग से पीएचसी तक सीसी रोड निर्माण कार्य - 19.72
सरखने किशुनीपुर में एक अदद बरात घर का निर्माण कार्य - 13.24
कदनापुर प्राथमिक विद्यालय से जयप्रकाश सिंह मोड़ तक सीसी रोड निर्माण कार्य - 16.77
पीठापुर देवरायपुर में दलित बस्ती से बोझवा जंगल पिच मार्ग तक इंटरलॉकिंग - 15.82