फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अच्छी हुई परीक्षा, अब परिणाम का इंतजार

Mon, 08 Sep 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की रविवार को संपन्न हुई। 21 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में दूसरे दिन पहली पाली में 81 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षार्थियों का कहना है कि परीक्षा तो अच्छी हुई है, अब परिणाम का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों से प्रश्न पत्र में करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, गणित व अन्य विषयों से संबंधित सवाल पूछे गए। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र में गणित के ग्राफ से संबंधित सवालों ने उन्हें थोड़ा परेशान किया, लेकिन बाकी विषयों के सवाल काफी सरल थे।
इसके अलावा संविधान और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़े सवालों की संख्या अच्छी रही। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर, प्रयागराज व अन्य जनपदों से अभ्यर्थी पहुंचे। परीक्षा देने आए प्रतियोगी अभ्यर्थियों से बातचीत की गई। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र की दूरी के चलते उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें