फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: या हुसैन की सदाओं से गूंजा बेला परसा

विज्ञापन
बसखारी के बेला परसा में सोमवार को मंच पर बोल रहे मौलाना की तकरीर सुनते अकीदतमंदों की भीड़। संवा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी के बेला परसा गांव में सोमवार को अंजुमन अब्बासिया के तत्वावधान में 14वें जुलूस-ए-अजा का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ किया गया। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चला, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में अजादार शामिल हुए।
विज्ञापन

जुलूस-ए-अज़ा के दौरान या हुसैन की सदाओं और मातमी धुनों से पूरा क्षेत्र गमगीन माहौल में डूबा रहा। विभिन्न अंजुमनों ने बारी-बारी से नौहाख्वानी की। आजादारों ने मातम कर शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश की। मौलानाओं ने अपने बयान में कर्बला की दर्दनाक घटना और इमाम हुसैन व उनके साथियों की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। कर्बला का मंजर बयान करते समय कई मौलाना और अजादार भावुक हो उठे।
अंजुमन अब्बासिया की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी की ओर से लगाए गए चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों ने जरूरतमंदों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें