फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टांडा नगर पालिका कार्यालय की बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। करीब 6.5 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर मंगलवार को विद्युत विभाग ने नगर पालिका परिषद टांडा कार्यालय की बिजली काट दी। आपूर्ति ठप होते ही पालिका परिसर में अंधेरा छा गया। कार्यालय का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए बाद में जेनरेटर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

पालिका कार्यालय का करीब तीन महीने से बिजली बिल जमा नहीं हुआ था। लगातार बकाया बढ़ने के बाद विद्युत विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय की आपूर्ति काट दी। बिजली गुल होने से कर्मचारियों के साथ कार्यालय पहुंचे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जेनरेटर चलने के बाद कामकाज सामान्य किया गया।
विद्युत वितरण खंड टांडा के अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय पर करीब 6.5 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। करीब तीन महीने से भुगतान नहीं हुआ था। बकाया जमा न होने पर नियमानुसार केवल नगर पालिका कार्यालय की बिजली आपूर्ति काटी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें