फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहर के साथ 200 गांवों की बिजली रातभर रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 132 केवीए कोटवा महमदपुर ट्रांसमिशन उपकेंद्र में तकनीकी खराबी से शनिवार रात शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। दो बड़े फाॅल्ट के कारण अकबरपुर शहर समेत करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही और तीन लाख से अधिक आबादी को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10 बजे ट्रांसमिशन उपकेंद्र में पहली तकनीकी खराबी आने से अकबरपुर के कुर्की, पटेलनगर, वीआईपी, साउथ वेस्ट समेत आठ फीडरों की बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई। विभागीय कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रात 11:30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी।
हालांकि ओवरलोड के चलते साउथ वेस्ट फीडर को बंद रखना पड़ा, जबकि अन्य फीडरों पर एक-एक घंटे की रोस्टिंग कर बिजली दी गई। इसी बीच रात करीब तीन बजे ट्रांसमिशन परिसर में तेज धमाके के साथ एक केबल जल गया, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली फिर गुल हो गई। करीब एक घंटे बाद रविवार सुबह चार बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


उधर, काशीराम कॉलोनी के पास बिजली लाइन पर पेड़ की शाखा गिरने तथा शास्त्रीनगर में ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से भी कई इलाकों में बिजली बाधित रही। सदरपुर फीडर से जुड़े अमरौला, सम्मोपुर, अहरिया, चौखड़िया, सदरपुर, रोशनगढ़, लहंगी का पूरा, ककरडिल्ला, गंजा और सैदापुर समेत करीब 20 गांवों के उपभोक्ताओं का आरोप है कि रविवार को पूरे दिन उन्हें मुश्किल से एक घंटे ही बिजली मिल सकी।
अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र में तकनीकी खराबी और केबल में फॉल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। सभी फाॅल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें