फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी अपनाने से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार: त्रयंबक

Tue, 07 Oct 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी व मौजूद लोग। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकसित भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी स्वदेशी अपनाओ संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में जुट गई है। मंगलवार को भाजपा द्वारा अटल भवन जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वदेशी की महत्ता और भारत की सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विचार नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं की होड़ में हम अपनी जड़ों से दूर हो रहे हैं, जबकि योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प और पारंपरिक उद्योग आज पूरी दुनिया में भारत की पहचान बन चुके हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी दुकानों पर गर्व से कहो यह स्वदेशी है का बोर्ड लगाया जाना चाहिए। प्रेस वार्ता में विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष/जीएसटी अभियान संयोजक विमलेंद्र प्रताप सिंह, अभियान जिला संयोजक सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें