फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कुत्ते ने बालिका सहित दस को काटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। टांडा कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीती रात एक कुत्ते ने सो रहे ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। उसके काटने से घर के बाहरी हिस्से में सो रही 8 वर्षीय बालिका व तीन महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। सात घायलों को उपचार के लिए बसखारी सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुत्ते ने गांव में आधा दर्जन पालतू मवेशियों को भी काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात फतेहपुर गांव में घंटों हड़कंप का माहौल रहा। दरअसल एक घर के बाहर सो रहे लोगों के मुंह व सिर पर कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। इससे गांव निवासी रामसुरेश (50), जोखूराम (45), संध्यावती (8), लाल देई (60), दिनेश कुमार (25), रीना देवी (26), भग्गा देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इन सभी को उपचार के लिए बसखारी सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन अन्य ग्रामीण भी घायल हुए, जिनका स्थानीयस्तर पर उपचार कराया गया। कुत्ते ने ग्रामीणों के अलावा आधा दर्जन पशुओं को भी काट लिया। रात में ही एक तरफ जहां कई ग्रामीणों के घायल होने से चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने वन विभाग पर जताई नाराजगी
कुत्ते द्वारा हमला किए जाने से रविवार को दिन में भी गांव में दहशत का माहौल दिखा। ग्रामीण बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे परेशान रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से कुत्ते को पकड़वाए जाने की मांग की। ग्रामीण स्वयं भी दिन भर कुत्ते की तलाश करते दिखे। हालांकि कुत्ता ग्रामीणों को नहीं मिला। ग्रामीणों की सूचना पर फाॅरेस्ट गॉर्ड सूर्यनाथ यादव भी रविवार को गांव पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते के हमले में इतनी बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। सिर्फ एक कर्मचारी को भेज दिया। वह भी जानकारी लेकर वापस चला गया।


तेजी से बढ़ी कुत्तों के काटने की घटनाएं
जिले में कुत्तों के काटने की घटनाएं पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ गई हैं। एक दिन पहले शनिवार को जिला अस्पताल में कुत्तों के काटने के चलते एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए 116 पीड़ित पहुंचे थे। इस बीच शनिवार रात उकरा गांव निवासी अशोक राजभर की पत्नी कुत्ते के हमले में घायल हो गईं। उन्हें भी जिला अस्पताल लाकर इंजेक्शन लगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें