फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद का दबदबा

Sun, 03 Aug 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय अफजलपुर में हुई संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में जिले के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित यह बच्चे क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाएंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय अफजलपुर में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में नौ जवाहर नवोदय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय अंबेडकरनगर के साथ अमेठी, प्रयागराज, चंदौली, जौनपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में अंबेडकरनगर के छात्र- छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा। यहां की सबसे ज्यादा बालक वर्ग में तीन छात्र और बालिका वर्ग में एक छात्रा क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने के लिए चयनित हुई हैं। आयोजन के मुख्य अतिथि सीएमएस पीएन यादव व अध्यक्ष प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार यादव रहे। इसके बाद बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें अंडर 14 बालक वर्ग में अंबेडकरनगर के अर्पित ने मिर्जापुर के सागर को 21-15, अंडर 17 बालक वर्ग में अंबेडकरनगर के अभिनव ने प्रयागराज के लकी को 21-18 और अंडर 19 बालक वर्ग में अंबेडकरनगर के अंशुमान ने चंदौली के अमन को 21-13 से हराया। इसके अलावा अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रयागराज की अदिती केशरवानी ने प्रतापगढ़ की अन्नया सिंह को 21-14, अंडर 17 बालिका वर्ग में अंबेडकरनगर की अंकिता पांडेय ने प्रयागराज की श्रवी को 21-9 और अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रयागराज की सानवी ने मिर्जापुर की शिवांशी को 21-19 से हराया। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान उपप्राचार्य एनके आर्या, निर्णायक की भूमिका में अमित तिवारी, अमित सिंह, राजकीय एकलव्य, सुरेश कुमार, सीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें