फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राम-सीता विवाह का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Sun, 14 Dec 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर(अंबेडकरनगर)। नवयुवक राम विवाह समिति के तत्वाधान में हकीम जोत गांव में चल रहे श्री रामलीला में रविवार को परशुराम- लक्ष्मण संवाद व श्री राम विवाह का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जोरदार जय घोष किया। तालियों से पंडाल गूंजने लगा। शिव जी के विशाल धनुष का खंडन होते ही उसकी ध्वनि सुनकर परशुराम जी का ध्यान खंडित हो गया। वह सीधे जनकपुर चले आए। शिव धनुष खंडित देखकर उनका क्रोध बढ़ गया। लक्ष्मण जी से उनका संवाद हुआ। अंत में वह जान गए श्री राम भगवान स्वयं नारायण के अवतार हैं। वे अपने सारंग धनुष को राम जी को देकर पर्वत पर तपस्या के लिए चले गए। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, व्यवस्थापक सप्पू फौजी, संरक्षक जगराम वर्मा व अन्य दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें