फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जे गांव का विकास करी, वही हमरा प्रधान बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भइया, जे गांव का विकास करी, वही हमरा प्रधान बनी। पांच साल यदि कौनौ काम न होय, तो अइसन प्रधान से कौनौ फायदा नाहीं है। कुछ इसी प्रकार की चुनावी चर्चा मौजूदा समय में गांव की गलियों से लेकर चाय पान की दुकानों व नुक्कड़ों पर सुनवायी दे रही है। सोमवार को अढनपुर गांव स्थित अजय सिंह के घर के बगल में चल रही चौपाल में अमर उजाला टीम पहुंची।
विज्ञापन

वहां मौजूद अजय सिंह ने कहा कि गांव का विकास तभी होगा, जब जीत हासिल करने वाला शिक्षित होगा। हाइटेक होते समय को देखते हुए ऐसा होना जरूरी है। उनकी हां में हां मिलाते हुए मोहम्मद ईसा व अब्दुल कादिर भी बोले कि दावेदार का शिक्षित होने के साथ ही बगैर भेदभाव विकास कार्य करना भी जरूरी होगा। विजय बहादुर वर्मा व शिवकुमार सिंह ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि गांव की सरकार चुनने के दौरान जाति धर्म की दलगत राजनीति से हटकर योग्य प्रत्याशी को ही एकजुट होकर अपना प्रतिनिधि चुने।
ग्राम पंचायत अढ़नपुर
महिलाओं को मिलेंगे विशेष अधिकार
अढनपुर की दावेदार माधुरी कन्नौजिया ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना मेरी प्राथमिकता में शामिल होगा। महिलाओं को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मेरा मानना है कि यदि महिलाएं सशकत होंगी, तो न सिर्फ गांव, बल्कि देश का विकास भी तेजी से होगा।
विज्ञापन

प्राथमिकता पर होगा विकास कार्य
अढनपुर की दावेदार सबरन ने कहा कि पात्रों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं का लाभ छूटे पात्रों को दिलाने के साथ ही बगैर किसी भेदभाव के गांव का विकास करेंगे। विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ने का कार्य करेंगे।
ग्राम पंचायत बथुआ
मेधावियों को करेंगे सम्मानित
बथुआ गांव के दावेदार धीरेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कमीं नहीं है। बस जरूरत है, उन्हें निखारने की। प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही मेधावियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे, जिससे प्रेरणा लेकर दूसरे बच्चे भी आगे बढ़ें। गांव में खेल का मैदान बनाए जाने के साथ ही परिषदीय विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाना प्राथमिकता में होगा।
बगैर भेदभाव होगा विकास
बथुआ गांव के दावेदार उमाशंकर दुबे ने कहा कि यदि उन्हें जीत हासिल होती है, तो बगैर किसी भेदभाव के गांव का चहुंओर विकास करेंगे। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए न सिर्फ क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त कराएंगे, बल्कि बड़े पैमाने पर ननई नालियों का निर्माण कराएंगे। गांव में बारात घर का निर्माण कराए जाने को लेकर पूरी गंभीरता दिखाएंगे।
ग्राम पंचायत वनगांव
दूर होगा आवागमन का संकट
बनगांव की दावेदार सरोजा देवी ने कहा कि सभी के सुख दुख में न सिर्फ भागीदारी करेंगे, बल्कि बगैर भेदभाव के सभी का विकास करेंगे। गांव में आवागमन की बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए न सिर्फ संपर्क मार्ग का निर्माण कराएंगे, बल्कि गांव की गलियों को भी सीसी रोड में तब्दील करेंगे। इसके अलावा प्रकाश व पेयजल की समस्या को भी दूर करने के लिए समुचित कदम उठाया जाएगा।
लगेंगी नई स्ट्रीट लाइट
बनगांव की उर्मिला देवी ने कहा कि गांव में पेयजल व प्रकाश की अधिक समस्या है। इसे दूर करने के लिए न सिर्फ खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराएंगे, बल्कि आवश्यकतानुसार नई स्ट्रीट लाइटें लगवाएंगे। इसके साथ ही खराब पड़े हैंडपंप को दुरुस्त कराने के साथ ही नए हैंडपंप भी स्थापित कराएंगे।
ग्राम पंचायत गोविंदापुर
दूर कराएंगे जलभराव संकट
गोविंदापुर की दावेदार सुनीता वर्मा ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का समुचित लाभ पात्रों को दिलाने के साथ ही जिन पात्रों को आवासीय योजना का लाभ नहीं मिल सका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दिलाएंगे। गांव में जलभराव, पेयजल, प्रकाश व आवागमन जैसी समस्या को दूर कराने के साथ ही गांव का चौमुखी विकास सुनिश्चित कराएंगे।
मजदूरों को मिलेगा ज्यादा हक
गोविंदापुर की दावेदार सुनीता पाल ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत न सिर्फ अधिक से अधिक कार्य कराएंगे, बल्कि मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का कार्य मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। गांव के तालाब का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही महिलाओं को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें